{"_id":"5cf6cc6bbdec22073f3f2d52","slug":"15596780544-kahkra-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत) ।
क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर व काठा के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने और गांव में गोशाला बनवाने की उपजिलाधिकारी से मांग की।
क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर व काठा के ग्रामीण मंगलवार को वाहनों में सवार होकर तहसील में पहुंचे। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन कर कहा उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला और न ही उनके गांव में अभी तक गोशाला का ही निर्माण कराया गया। इससे बेसहारा पशु उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। एसडीएम पुलकित गर्ग ने ग्रामीणों को समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। इसमें ग्राम मुबारिकपुर के सतीश त्यागी, निर्मल शर्मा, अनुज, मुकेश, सुखबीर, रघुवंश, विरेश, अनिल, सतेंद्र, सुगन पाल, सुरेश, पुष्कर, काठा के इंद्र कुमार, शक्ति सिंह, राज कुमार, अनिल कुमार, कृष्णपाल, सोहन पाल, प्रकाश, धर्म सिंह आदि रहे।