{"_id":"5cf6ca8cbdec22071212e658","slug":"15596775757-baraut-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनमाना के बाद अब रंछाड़ गांव में दिखाई दिया तेंदुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनमाना के बाद अब रंछाड़ गांव में दिखाई दिया तेंदुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव के बाद अब बिनौली क्षेत्र के रंछाड़ गांव मेें तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। मंगलवार को सूचना दिए जाने के बावजूद वनकर्मी नहीं पहुंचे, इससे आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बता दें कि रविवार देर शाम जौनमाना गांव का विकास, साहब सिंह खेत में पानी चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक विशालकाय जानवर दिखाई दिया। इससे उनमें दहशत फैल गई और उन्होंने फोन पर ग्रामीणों को सूचना दी। काफी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंचे और तेंदुए की तलाश की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इस दौरान ग्रामीणों को वहां पंजे के निशान दिखाई दिए। बाद में सूचना पर वन रक्षक संजय कुमार अन्य वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पंजे के निशान लिए। इसी दौरान गांव के एक युवक रौनक, राजन व विकास ने पंजे के निशान का फोटो लेकर गुगल पर सर्च किया तो ब्लैक पैंथर नामक जीव का फोटो निकलकर सामने आया। उधर सोमवार को रंछाड़ गांव मेें तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना वन अफसरों व कर्मचारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वन क्षेत्राधिकारी मदन पाल सिंह ने कहा रंछाड़ गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। मौके पर वनकर्मियों को भेजा गया है। प्रदर्शन में आजाद, दीपक, सुरेंद्र, रविंद्र, प्रवीण, राजपाल, महिपाल, धर्मेंद्र, सुनील शामिल रहे।