फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरूरपुर कलां के जंगल में तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में

सरूरपुर कलां के जंगल में तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में

Mon, 03 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
सरूरपुर कलां के जंगल में तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में तेंदुए की दहशत व्याप्त हो गई है। किसानों का दावा है कि जंगल में एक तेंदुआ है जो बेसहारा गोवंशों को अपना शिकार बना रहा है।
विज्ञापन

किसान सुशील पुत्र कालू और बबलू पुत्र महिपाल ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को तेंदुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद उनके होश उड़ गए। दावा किया कि तेंदुए ने हमला के लिए दौड़ पड़ा था। आनन-फानन में वहां से दौड़ते हुए गांव पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। तेंदुए की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। अब किसान जंगल में जाने से डरे और सहमे हुए है। ग्रामीण मनोज, सुभाष नैन, देवेंद्र, कृष्णपाल, बबलू, सोनू ने कहा कि जब कि जानकारी मिली वह और उनके परिवार भी डरे हुए है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर इसकी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उधर, जिला वनाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि फारेस्ट गार्ड को भेजकर जांच पड़ताल कराई जाएगी। हो सकता है कोई बिल्लू देख ली हो। किसानों को साथ लेकर उस स्थान का निरीक्षण करेंगे। जरूरत पडने पर वहां पिंजरा भी लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed