फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   योग से ही आत्मा से परमात्मा का मिलन संभव : जगन्नाथ

योग से ही आत्मा से परमात्मा का मिलन संभव : जगन्नाथ

Mon, 03 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
योग से ही आत्मा से परमात्मा का मिलन संभव : जगन्नाथ
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। गायत्री परिवार के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन कथा वाचक जगन्नाथ ने कहा कि आत्मा से परमात्मा को मिलाने का काम योग ही कर सकता है। मानव जीवन का उद्देश्य व लक्ष्य उस परम तत्व को पहचानना तथा अनुभूति करना, जिस परम तत्व के द्वारा संसार का पालन पोषण एवं नियंत्रण होता है, जो गण-गण में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि आसन करो, प्राणायाम करो, अपने आसपास का वातावरण तथा संगत सुधारो और अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखो। आत्मा से परमात्मा को मिलाने का काम तो योग ही कर सकता है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने ईश्वर की भक्ति में लीन हो गए। भजनों पर झूम उठे। आयोजकों द्वारा प्रसाद का वितरण कराया गया। इस दौरान सतीश प्रधान, कृष्णपाल सिंह, रमेश कुशवाह, राजबल सिंह, ओमकार सिंह, धर्मवीर सिंह, चरण सिंह, दीपक सिंह, आदेश प्रजापति, पवन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed