{"_id":"5ced8d14bdec22075541921e","slug":"155907206810-baraut-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासौली में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासौली में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज बासौली में वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य डॉ. सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि वर्ष 2019 का चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 98.6 प्रतिशत रहा और कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा। इसमें कक्षा 10 में शगुन तोमर 85.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम , पारुल तोमर 85 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय ईशा तोमर 83.5 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 10 में प्रथम पांच पायदान पर बालिकाओं का वर्चस्व रहा। कक्षा 12 में रितिक तोमर पुत्र पुष्पेंद्र सिंह, रितिक तोमर पुत्र अनिल कुमार, शिवम तोमर, चेतन तोमर, अभिनव जैन ने परचम लहराया। विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार जी ने की और गणमान्य अभिभावक विद्यालय के शिक्षक लोकेंद्र मलिक , योगेश कुमार , अनिल कुमार , रूमा, गीता, कोमल शर्मा , शिखा उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि अंक के खेल में न उलझकर अपने अंदर योग्यता पैदा करें और सेल्फ स्टडी पर ध्यान दें। डायरेक्टर सत्यवीर सिंह तोमर ने बच्चों को उनके स्वर्णिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी और बताया कि लक्ष्यहीन जीवन व्यर्थ है अत: अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर अर्जुन की तरह निशाना लगाओ सफलता तुम्हारे कदमों में होगी। इस मौके पर प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी , मैडल पाकर बच्चों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा।