{"_id":"5ce5a8d3bdec2207132d6f59","slug":"15585548869-baghpat-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से लोगों को विश्वास उठा, एग्जिट पोल झूठे : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से लोगों को विश्वास उठा, एग्जिट पोल झूठे : संजय सिंह
विज्ञापन
बागपत। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल पहले भी कई बार झूठा साबित हो चुका है, जिस पर विश्वास नहीं किया जा सका है। ईवीएम में गड़बड़ी की पुष्टि हुई तो यह लोकतंत्र के हित में नहीं है। इससे देश का माहौल बिगड़ेगा। इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार खुद होगी।
बुधवार को हिना गार्ड में बुधवार को आम आदमी पार्टी की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा से लोगों का विश्वास उठ चुका है। पहले भी एग्जिट पोल झूठे साबित हो चुके हैं। इस बार भी ऐसा ही होगा। अधिकांश जगह भाजपा के प्रत्याशी हार रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में आम आदमी पार्टी मजबूत है। एनडीए को बहुमत दिखाया, इस विश्वास नहीं किया जा सकता है। पिछले कुछ सालों में हुए चुनावों में ईवीएम पर भी सवाल उठे और एग्जिट पोल से लोगों का भरोसा उठ गया। केंद्र की सत्ता का नाजायज फायदा उठाकर किसी भी तरह सत्ता हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। 23 मई की शाम तक एग्जिट पोल और झूठे वादों की पोल खुलकर सभी के सामने आ जाएगी। इससे पूर्व उन्होंने रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत की। इसमें सोमेंद्र ढाका, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, बागपत चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट, रामपाल पंवार, एडवोकेट गजेंद्र बली, अहमद हमीद, पंकज पाठक, अजीत सिंह, सरफराज अहमद, आबिद अजीत, डॉ. सतीश, राजू सैनी, मांगेराम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।