फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आज जो जीतेगा, वही बागपत का चौधरी

आज जो जीतेगा, वही बागपत का चौधरी

Thu, 23 May 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
आज जो जीतेगा, वही बागपत का चौधरी
बागपत। लोकसभा चुनाव के नतीजे भविष्य की सियासत की राह तय करेंगे। यही वजह है कि सबकी निगाह बागपत लोकसभा के रिजल्ट पर टिकी है। गठबंधन का फार्मूला कितना कामयाब होगा। कांग्रेस ने चुनाव नहीं लड़ा, इसका रालोद को कितना लाभ मिल सकेगा। विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ी भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। जिसकी हाथ में बाजी होगी, वही बागपत का चौधरी होगा।
विज्ञापन

भाजपा ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बागपत लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए ताकत झोंकी। बागपत में विकास और राष्ट्रवाद को भाजपा ने मुद्दा बनाया। देखने वाली बात यह होगी जनता इस बार क्या जवाब देती है।
विज्ञापन

रालोद ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने का पैंतरा बदला। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह खुद चुनाव लड़ने मुजफ्फरनगर चले गए, जबकि बागपत की परंपरागत सीट से अपने बेटे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा। बसपा और बसपा से गठबंधन रालोद की मुख्य ताकत आंकी जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस ने बागपत सीट से कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा। देखने वाली बात यह होगी कि इसका कितना लाभ रालोद को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाट और दलित वोटों पर टिका दारोमदार
बागपत। सियासी गलियारों में जातीय गुणा भाग की हवा भी चल रही है। बागपत लोकसभा के नतीजों को लेकर गुणा भाग लगाए जा रहे हैं। सियासत के जानकारों का कहना है कि जाट और दलित वोटों पर इस बार हार और जीत का दारोमदार टिका है।


क्या गुल खिलाएंगे डाक मत पत्र
बागपत। पिछले लोकसभा चुनाव में डाक मत पत्रों की संख्या करीब 11 सौ थी। लेकिन इस बार डाक मत पत्रों की संख्या आठ हजार के पार है। अगर हार जीत का मुकाबला नजदीकी हुआ तो मतपत्रों की भूमिका भी खास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed