फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मतगणना की होगी वीडियोग्राफी, 350 कर्मचारी करेंगे वोटों की गिनती

मतगणना की होगी वीडियोग्राफी, 350 कर्मचारी करेंगे वोटों की गिनती

Sat, 18 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मतगणना की होगी वीडियोग्राफी, 350 कर्मचारी करेंगे वोटों की गिनती
मतगणना की होगी वीडियोग्राफी, 350 कर्मचारी करेंगे वोटों की गिनती
विज्ञापन


बागपत। पुलिस-प्रशासन ने 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियां तेज कर दी है। डीएम पवन कुमार ने बताया कि मतगणना हाल में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट प्रतिबंधित रहेंगे। मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चूक करने वाली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मतगणना के दौरान एजेंट बार-बार अंदर या बाहर नहीं जा सकेंगे।
विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत में डीएम पवन कुमार ने बताया कि विधानसभा वार मतगणना होगी। बागपत लोकसभा क्षेत्र के सिवालखास और मोदीनगर विधानसभा के नतीजे प्रशासन के पास आएंगे, जिन्हें एक साथ कंपाइल कर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बागपत, बड़ौत और छपरौली विधानसभा के अलग-अलग मतगणना हाल बनाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में वोटों के हिसाब से राउंड तय कर दिए गए हैं। तीनों विधानसभा में मतगणना एक साथ होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। राजनीतिक दलों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोग के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई प्रशासन की ओर से की जाएगी। डीएम ने बताया कि करीब 350 कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। इनमें मतगणना कर्मचारियों की संख्या ही 250 के करीब हैं, बाकी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और अन्य कर्मचारी तैनात रहेेंगे।
विज्ञापन

----------------------
किस विधानसभा में कितने राउंड
बागपत। बड़ौत विधानसभा में 23, बागपत में 25 और छपरौली विधानसभा में 26 राउंड होंगे। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी, जिसके करीब तीन बजे तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती में होगी देरी
बागपत। पोस्टल बैलेट पेपर की काउंटिंग के कारण मतगणना में देरी होगी। अभी तक प्रशासन को सात हजार 536 बैलेट पेपर सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के मिल चुके हैं। इनकी संख्या नौ हजार तक बढ़ सकती है। ऐसे में इन बैलेट पेपर को पहले स्कैन किया जाएगा, इसके बाद कंप्यूटर पर अपलोड करने के बाद काउंटिंग शुरू होगी, जिससे काउंटिंग में देरी होने की संभावना है।
----------------------
लाटरी सिस्टम से की जाएगी जांच
बागपत। मतगणना के बाद पारदर्शिता की जांच के लिए इस बार लाटरी सिस्टम अपनाया जाएगा। डीएम पवन कुमार ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच ईवीएम लाटरी सिस्टम से निकालकर उनकी काउंटिंग की जाएगी। यह ईवीएम की क्रॉस चेकिंग होगी।

----------------------
मतगणना केंद्र पर इंटरनेट की व्यवस्था
बागपत। निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। मतगणना केंद्र पर इंटरनेट की व्यवस्था, पंखे और कुर्सियों के भिजवाने की तैयारी शुरू हो गई है। बेरिकेडिंग करनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed