फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कौशल प्रशिक्षण केंद्रों की जांच के लिए जिला कौशल समिति का गठन

कौशल प्रशिक्षण केंद्रों की जांच के लिए जिला कौशल समिति का गठन

Sat, 23 Feb 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
कौशल प्रशिक्षण केंद्रों की जांच के लिए जिला कौशल समिति का गठन
प्रशिक्षण केंद्रों की जांच के लिए जिला कौशल समिति का गठन
विज्ञापन


बागपत। जिले में चलने वाले कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का डीएम की अध्यक्षता जिला कौशल समिति गठित होगी। जिसके माध्यम केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। कम पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों से जानकारी करेंगे। केंद्रों की स्थापना मानक के अनुसार हुई है या नहीं इसकी जांच क जाएगी।
अल्प शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जिले में कौशल केंद्र संचालित किए गए है। इसमें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिए जा रहे है। केंद्र मानकों पर खरे उतर रहे है या नहीं इसकी जांच होगी। उत्तर प्रदेश कौशल मिशन के निदेशक प्रांजल यादव ने डीएम को पत्र लिखकर निर्देशित किया। जिला कौशल समिति का गठन किया गया है। इसके माध्यम से केंद्रों के मानकों की जांच की जाएगी। युवाओं को सही प्रकार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अवस्थापना सुविधाएं, फैकेल्टी उपलब्ध कराई जा रही है। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति संघटन ओर प्रभावी कामकाज को सुविधा प्रदान करेगा। समिति के अधिकारियों को प्रतिमाह कम से कम दो कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण के लिए निर्देशित किया जाएगा। इनके माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता युक्त संचालन, प्रशिक्षण केंद्रों में स्थापना के मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

----------------
ये होंगे समिति में पदाधिकारी
बागपत डीएम अध्यक्षा और सीडीओ उपाध्यक्ष होंगे। परियोजना निदेशक एनआरएलएम सदस्य सचिव, समाज कल्याण अधिकारी, अल्प संख्यक, जिला सेवा योजना, सहायक श्रमायुक्त, आरयूडीएसईटीआई के प्रतिनिधि, आईअीआई के प्रधानाचार्य, पॉलीटैक्निक के प्रधानाचार्य, पीओ डूडा, डीपीआरओ, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, डीएम द्वारा नामित उद्योग के दो प्रतिनिधि को सदस्य जिला समन्वयक यूपीएसएसडीएम, सदस्य सचिव डीएम द्वारा नामित सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed