फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीडब्ल्यूसी ने परीक्षार्थी को दिलाई बोर्ड परीक्षा

सीडब्ल्यूसी ने परीक्षार्थी को दिलाई बोर्ड परीक्षा

Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी ने परीक्षार्थी को दिलाई बोर्ड परीक्षा
बागपत। सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने बताया कि कक्षा दस के एक विद्यार्थी ने न्यायपीठ में लिखित शिकायत करके मीतली स्थित सर्व हितकारी इंटर कॉलेज प्रबंधन पर यूपी बोर्ड की परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं देने का आरोप लगाया था। छात्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए न्यायपीठ ने किशोर न्याय अधिनियम (देखभाल एवं संरक्षण) 2015 के प्रावधानों के तहत इंटर कॉलेज प्रबंधन को तत्काल नोटिस जारी किया। शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन ने न्यायपीठ के सामने उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण दिया, जिसमें बताया गया कि विद्यार्थी का नाम पहले ही स्कूल से काट दिया गया था। कागजातों को देखने के बाद स्कूल प्रबंधन के इस स्पष्टीकरण से सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को तत्काल विद्यार्थी को प्रवेश पत्र जारी करने के निर्देश दिए। न्यायपीठ की सख्ती के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल प्रवेश पत्र जारी कर दिया और विद्यार्थी को बोर्ड परीक्षा में बैठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-------------------
स्वच्छता अभियान चलाया
बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। मुख्य अतिथि राजपाल त्यागी रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य ईश्वरचंद त्यागी रहे। इस दौरान शिविराज सिंह, राधेलाल, राखी त्यागी, राजेंद्र शमा्र, राहुल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed