{"_id":"5c325150bdec2256c210de7e","slug":"151546801488-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज में आयोजित त्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने 66 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम आदमी के लिए योजनाएं संचालित की है।
त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छह जनपदों के गांव और कस्बों में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। इस दौरान बागपत में रटौल से घिटौरा मार्ग 19.94 लाख में सीसी रोड का कार्य होगा। सूरजपुर महनवा से चौहल्दा मार्ग पर 14.1 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। अग्रवाल मंडी टटीरी में पीपल के पेड़ से रेलवे स्टेशन के सामने तक सीसी रोड 29.61 लाख में बनवाया जाएगा। नांगल में 18.61 लाख से मार्ग के मरम्मत का कार्य होगा। टांडा से बोढ़ा 16.18 लाख से सीसी द्वारा रोड की मरम्मत होगी। नंगला काकौर, छपरौली, हेवा, लूंब मार्ग का 121.81 लाख में निर्माण होगा।
प्रदेश के डिप्टी सीएम को अलग-अलग संगठन के लोगों ने समस्याओं से युक्त ज्ञापन सौंपे और उनका जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग उठाई। उप्र पुलिस भर्ती 2013 को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई। अनुज, दीपक, मनोज, सुधीर, प्रमोद, संदीप, अशोक, हरेंद्र, अखिलेश, नवीन, अंकित शामिल रहे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकर्ता सम्मेलन मेें पहुंचे और गांवों में तालाबों पर हुए अतिक्रमण व फैली गंदगी को हटवाने, बिना स्वीकृत प्रधानों द्वारा कार्यों का बजट बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने, जीएसटी खत्म करने, प्रधानों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिए जाने, ग्राम पंचायतों मेें जेई की व्यवस्था की जाने संबंधित मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। अनिल कुमार एडवोकेट प्रधान छछरपुर, कुलदीप प्रधान बासौली, आदित्य सोलंकी, ठाकुर शैलेन्द्र, जिला महामंत्री प्रधान संगठन, संजू प्रधान ब्लाक अध्यक्ष बिनौली, विरेश प्रधान बामनौली, राजीव, आदित्य, भारत वीर प्रधान, फरमान प्रधान, संदीप प्रधान, राजू तोमर सिरसली मौजूद रहे।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा, मनोज तोमर, कुलभूषण, नवनीत, कुलदीप शर्मा, देवेंद्र, मुकेश कुमार, राजीव दांगी, रविंद्र तोमर, वीरेंद्र, अमित कुमार, विकास कुमार आदि रहे।
किसानों ने बिजरौल, बामनौली, वाजिदपुर, गुराना, हिलवाडी, दोघट, मलकपुर, बड़ौली आदि गांव से आए लोगों ने जनपद में बढ़ती आवारा पशुओं संख्या पर अंकुश लगाने व उनके पालन-पोषण के लिए गोशाला खोलने की मांग उठाई। मलकपुर मिल से जुड़े कई गांव के किसानों ने मलकपुर चीनी मिल पर किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान दिलाने की मांग रखी।
रागनी पर झूमे
बड़ौत। सम्मेलन के दौरान संतराम बंजारा ने साथियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाएं गिनाई।
चप्पे-चप्पे पर लगायी पुलिस
बड़ौत। सम्मेलन मेें किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए कई जगहों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया। पुलिस ने चेकिंग करने के बाद ही कार्यकर्ताओं को सम्मेलन स्थल पर भेजा।