{"_id":"5bf9a886bdec224149216147","slug":"151543088262-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने की मांग
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद ने गन्ने क्रय केंद्रों पर घटतौली का आरोप लगाया है। रालोद ने ब्लॉक स्तर पर अपने स्तर से जांच के लिए समिति बनाई। किसानों के सामने गन्ने की घटतौली सबसे बड़ी समस्या है। राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों की इस समस्या को देख ब्लॉक स्तर पर समिति का गठन किया। रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि पिलाना में अमित फौजी, खेकड़ा में डॉ. वीरेंद्र बैसला, बागपत में कर्ण सिंह मानव, बड़ौत में मनोज तोमर, बिनौली में प्रधान राजू तोमर सिरसली और छपरौली में अशोक कुमार किसानों के साथ समन्वय कर जांच करेंगे। घटतौली मिलने पर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
26 को आएंगे रालोद सुप्रीमो अजित सिंह
बागपत। रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह 26 नवंबर को ढ़िकौली गांव में आयोजित शोक सभा में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
26 को आएंगे रालोद सुप्रीमो अजित सिंह
बागपत। रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह 26 नवंबर को ढ़िकौली गांव में आयोजित शोक सभा में पहुंचेंगे।