{"_id":"5bef23febdec2265a1062a12","slug":"151542398974-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबीकूद में गौरव और डिंपल प्रथम, खो-खो में सम्राट हाउस ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबीकूद में गौरव और डिंपल प्रथम, खो-खो में सम्राट हाउस ने बाजी मारी
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
बागपत। ज्ञानदीप जूनियर हाईस्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन एडवोकेट सुनील पंवार ने किया। प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि स्कूल की बालिकाएं तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन बालक प्राइमरी वर्ग की लंबी कूद में अर्जुन प्रथम, हर्ष द्वितीय और लक्की तृतीय रहा। सब जूनियर में आदित्य प्रथम, कृष द्वितीय, कार्तिक और कृष्णा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में गौरव कुमार प्रथम, राहुल चौहान द्वितीय और अनमोल तृतीय रहा। सीनियर वर्ग में आमिर और विशाल प्रथम, सोनू द्वितीय और रोहित चौहान तृतीय रहा।
लंबी कूद के बालिका प्राइमरी वर्ग में सोनिया शर्मा प्रथम, दिपाली द्वितीय और निकिता तृतीय रही। सब जूनियर वर्ग में साक्षी शर्मा प्रथम, प्राची चौहान द्वितीय और मीनाक्षी शर्मा तृतीय रही। जूनियर वर्ग में डिंपल चौहान प्रथम, शिखा चौहान द्वितीय और शिवानी शर्मा तृतीय रही। सीनियर वर्ग में तनु चौहान प्रथम, काजल द्वितीय, मधु और आकांक्षा त्यागी संयुक्त रूप से तृतीय रही। खो-खो जूनियर बालक वर्ग में सम्राट हाउस और चैंपियन हाउस ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि बालिका वर्ग में हैप्पी हाउस और चैंपियन हाउस ने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।