{"_id":"5bd365ccbdec2269b84633b2","slug":"151540580812-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना समाप्त
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव मेें चर्म शोधन इकाइयों के विरोध में चल रहे धरना स्थल पर पंचायत हुई। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने धरने पर पहुंचकर एक सप्ताह में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
चर्म शोधन इकाइयों के विरोध में चल रहे धरना स्थल पर शुक्रवार को पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा कि चर्म शोधन इकाइयों को गांव से बाहर स्थानांतरित कराने के लिए ग्रामीण 45 दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन समस्या का समाधान नहीं करा रहा। एनजीटी के आदेश होने के बाद डीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीण गंदगी का जीवन जी रहे हैं। इकाइयों से निकलने वाले दूषित पानी के कारण गंभीर बीमारियां फैल गई हैं। प्रशासन मामले को हल्के में ले रहा है। धरना स्थल पर एडीएम बागपत अनिल कुमार मिश्रा, एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार, सीओ रमाला आरपी सिंह ग्रामीणों की पहुंचे। दो घंटे तक अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच वार्ता चली। एडीएम ने आश्वासन दिया कि एनजीटी से इकाइयों को हटाने का आदेश हो चुका है। एक सप्ताह में लखनऊ से कार्रवाई के आदेश आ जाएंगे। एक सप्ताह के बाद इकाइयों को गांव से हटा दिया जाएगा। इस आश्वासन पर ग्रामीण संतुष्ट हो गए और उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह बाद कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से धरना शुरू कर देंगे। पंचायत की अध्यक्षता चौगामा खाप के चौधरी कृषिपाल राणा व संचालन मास्टर सुखबीर सिंह ने किया। इस मौके पर आनंद छिल्लर, पूर्व प्रधान चरण सिंह, बाबा भोल्लर सिंह, देवेन्द्र राणा, चौधरी राजेन्द्र सिंह, रामछैल, तेजपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह, चरण सिंह खलीफा, जितेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, प्रधान देवेंद्र सिंह, मांगेराम आर्य, आनंद पाल, विनोद सिंह, तेजपाल राणा, महिपाल सिंह, राजीव प्रधान, संजय सिंह, प्रधान कृष्णपाल, विनोद राणा, प्रधान नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
--------------------
इकाई संचालकों का धरना जारी रहा
दोघट। चर्म शोधन इकाइयों के संचालकों का धरना जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी उनकी समस्या नहीं सुन रहे हैं। 110 परिवार भुखमरी के कगार पर है। इकाइयों के बंद होने से दो हजार लोगों का रोजगार छिन जाएगा। एडीएम बागपत ग्रामीणों का धरना समाप्त कराकर चले गए, लेकिन कोई भी अधिकारी उनके धरने पर नहीं पहुंचा। इससे दलित समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जब तक पर्याप्त जमीन नहीं मिल जाती, तब तक इकाइयों को बंद नहीं करेंगे। इस मौके पर श्रीनिवास, नरेय, जयविंद्र, प्रवेंद्र, ईश्वर, संजीव, प्रवीन, अनिल, नरेंद्र, अशोक, ब्रह्म सिंह, रामवती, संजू, सोना, अमृता आदि रहे।