{"_id":"5b957c5c867a557eaa4dd11c","slug":"151536523356-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान के लिए करेंगे हाईवे जाम : गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान के लिए करेंगे हाईवे जाम : गुर्जर
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाकियू का विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन जारी है। जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि भुगतान नहीं होने के कारण किसान मजबूर हो गया है। साल 2019 में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। जुमलेबाजी चलने वाली नहीं है। किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन में भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि 11 सितंबर को कलक्ट्रेट के सामने हाईवे जाम कर दिया जाएगा। प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी के लोग किसानों को भूल गए हैं। किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मलकपुर समेत अन्य चीनी मिलों पर बागपत के किसानों का करीब 500 करोड़ रुपये बकाया है। लेकिन चीनी मिले भुगतान नहीं कर रही है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार भुगतान दिलाने में नाकाम साबित हुई है। इसमें इंद्रपाल सिंह, ठाकुर तेजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, धूम सिंह, भगत सिंह, उपेंद्र दांगी, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।