{"_id":"5b5232184f1c1b4e748b6199","slug":"151532113432-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पेड़ एक जिंदगी अभियान से बनाया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पेड़ एक जिंदगी अभियान से बनाया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में डा. सुनील भी बने भागीदार
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चित्रकला विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। दिल्ली में कलाकार फाउंडेशन की ओर से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ‘एक पेड़ एक जिंदगी’ कार्यशाला का आयोजन किया गया था। डॉ. सुनील भी इसमें हिस्सेदार थे।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि तीन जून को पर्यावरण दिवस पर जनचेतना जागृत करने के लिए एक पथ एवं जिंदगी नामक कार्यशाला दिल्ली में हुई। इसमें 1145 चित्रकारों ने एक साथ प्रतिभाग किया। इसमें कॉलेज से डॉ. सुनील कुमार भी इसका हिस्सा बने। एक साथ इतनी संख्या में चित्रकारों के प्रतिभाग करने पर इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इससे कॉलेज में भी खुशी छा गई। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया था। डॉ सुनील का कहना है कि अभियान का हिस्सा बनकर वह बेहद खुश है। कॉलेज में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। संस्था अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, सचिव सुरेंद्र सिंह चौहान ने भी उनके चित्रकारी की सराहना की।