{"_id":"5af9e7864f1c1bd0408b55f7","slug":"151526327174-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य विभाग में सोते कर्मचारियों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य विभाग में सोते कर्मचारियों का वीडियो वायरल
Updated Tue, 15 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मत्स्य विभाग के कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नींद पूरी करते नजर आ रहे हैं। कार्यालय में कर्मचारियों के सोते हुए और धूम्रपान करते हुए वीडियो वायरल हुई है। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। ऑफिस की गरिमा को भंग करना गलत है।
मेरठ रोड स्थित मीतली गांव में मत्स्य विभाग का जिला कार्यालय है। सोमवार को यहां पर कर्मचारियों के सोते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कर्मचारी सोते हुए नजर आ रहे हैं। एक कर्मचारी धूम्रपान करता दिखा। मेज पर पैर फैलाकर रखे गए हैं। शहर से दूर होने के कारण कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की आवाजाही कम रहती है। इससे पहले भी यह कार्यालय सुर्खियों में रह चुका है। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव का कहना है कि ऑफिस के नियम तोड़ना गलत है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी, अगर वास्तव में कर्मचारी दोषी मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।