फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रशासन ने हिंडन को निर्मल बनाने की कार्ययोजना बनाई

प्रशासन ने हिंडन को निर्मल बनाने की कार्ययोजना बनाई

Tue, 24 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने हिंडन को निर्मल बनाने की कार्ययोजना बनाई
बागपत। पुरा गांव से निर्मल हिंडन अभियान की शुरूआत हो गई है। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने नदी में उतरकर सफाई की। कर्मचारियों को इसके लिए प्रेरित किया। प्रशासन की ओर से भी हिंडन की कार्ययोजना तैयार कर ली है। विभागीय अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

दूषित हो चुकी हिंडन नदी को उसके पुराने स्वरूप में लाने की कवायद तेज हो गई है। मंडलायुक्त ने जहां पृथ्वी दिवस पर निर्मल हिंडन अभियान की शुरूआत पुरा गांव से की थी। वहीं इसके लिए प्रशासन ने भी अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। विभागीय अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी है। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि 30 अप्रैल तक पौधरोपण के लिए भूमि का चिह्नीकरण एवं पौधरोपण हेतु कार्यदायी संस्था और व्यक्ति को निर्धारित किया जाएगा। 10 मई तक पौधरोपण हेतु चिन्हित स्थलों एवं पौधों की प्रजाति के विवरण सहित कार्ययोजना उपलब्ध कराई जाएगी। भूमि पर पौधरोपण की व्यवस्था करना। 30 अप्रैल तक प्रत्येक गांव में कम से कम एक तालाब का चिह्नीकरण एवं उनकी पुर्नस्थापना हेतु कार्ययोजना उपलब्ध कराई जाएगा। तालाबों की खुदाई होगी। हिंडन और उसकी सहायक नदियों की सफाई। 31 अप्रैल तक कुल पैदा होने वाले सीवेज का आकलन कर उसकी ट्रीटमेंट के लिए एसटीपी सहित कार्ययोजना प्रस्ताव कराया जाएगा उपलब्ध। 30 अप्रैल तक शौचालयों के निर्माण पूरा कराएंगे। हिंडन की सहायक नदियों से जुड़ी 50 बड़ी औद्योगिक इकाइयों को चिन्हित कर उनके सीएसआर के माध्यम से हिंडन के किनारे एक-एक स्थल पर ग्रीन नदी तट विकसित किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्रों की निगरानी हेतु एसडीएम की अध्यक्षता में विशेष निगरानी दलों का गठन होगा। जैविक खेती को प्रोत्साहन किया जाएगा। हिंडन नदी और सहायक नदी के किनारे वाये डाइवर्सिटी पार्क विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन


अफसरों ने दूसरे दिन भी कराई हिंडन नदी की सफाई

बालैनी (बागपत)। निर्मल हिंडन अभियान के चलते दूसरे दिन भी अफसर और कर्मचारियों का जमघट हिंडन नदी पर लगा रहा। सफाई अभियान चलाया। उपकरणों से जलकुंभी को बाहर निकाला। जेसीबी मशीनों से गंदगी को बाहर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस पर निर्मल हिंडन अभियान की शुरूआत मंडलायुक्त ने पुरा गांव से शुरू की। सैकड़ों कर्मचारियों ने पुरा गांव पहुंचकर हिंडन की सफाई की। मंडलायुक्त ने हिंडन नदी में पहुंचकर अभियान को तेज किया। नियमित हिंडन नदी की सफाई के लिए निर्देशित किया । सोमवार को भी डीडीओ हुब लाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी, सहायक ग्राम विकास अधिकारी, बीडीओ सफाई उपकरणों के साथ हिंडन की सफाई की। हिंडन में फैली जलकुंभी को बाहर निकाला। डीडीओ ने बताया कि नियमित रूप से हिंडन की सफाई का अभियान चलेगा। मंडलायुक्त की प्राथमिकता वाला अभियान है। उनका यह कार्य जनहित के लिए। इससे लोगों के साथ-साथ जीव जंतुओं को जीवन मिलेगा। किसानों को भी लाभ पहुंचेगा। उनके साथ बीडीओ कृपाल सिंह और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed