फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिना हेलमेट के वाहन चलाना आदत में शुमार

बिना हेलमेट के वाहन चलाना आदत में शुमार

Tue, 24 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट के वाहन चलाना आदत में शुमार
बागपत। उप संभागीय परिवहन विभाग 23 अप्रैल से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को नियम से वाहन चलने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन रोड पर बाइक से लेकर कार चालक नियम की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। बिना हेल्मेट के सफर करना, सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करना लोगों की आदत में शुमार बन गया है। इसके लिए वाहन चालकों को खुद जागरूक होना पड़ेगा, तभी सड़क हादसे रुकेंगे। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने कहा कि वाहन चालकों की आदत को बदलने के लिए विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। उन्हें बढ़ रहे हादसों का हवाला दिया जाएगा। ताकि वह किसी हादसे का शिकार न हो सके। 29 अप्रैल तो निरंतर अभियान चलेगा। हर रोज विद्यालय के बच्चों से लेकर अधिवक्ताओं लोगों से नियम से वाहन चलवाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम निर्धारित है।
विज्ञापन


हादसों में हो चुकी है 32 की मौत
बागपत। पिछले चार माह का आंकड़ा देखा जाए तो सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 32 है। इनमें अधिकतर बाइक सवार युवा हैं। जनवरी में चार, फरवरी में 12, मार्च में 4 और अप्रैल में 12 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है।
विज्ञापन


दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में लगेंगे होर्डिंग
बागपत। ट्रैफिक इंचार्ज लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि जनपद में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, स्कूलों के आसपास यातायात नियम के होर्डिंग लगाने का कार्य शुरू कराया है। जिले में 48 जगह होर्डिंग लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षित यात्रा करने के लिए यातायात नियम का पालन करना चाहिए। यातायात नियम को नहीं तोड़ें। वाहन को ओवर टेक कभी नहीं करें। यातायात नियम में ओवर टेक और लहरिया कट वाहन चलाने पर जुर्माना का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नियमों का करें पालन
वाहन चलाते वक्त हेलमेट का करें उपयोग
शराब पीकर कभी भी वाहन नहीं चलाए
वाहन नियंत्रित स्पीड में चलाए
निर्धारित साइड में ही वाहन चलाए
कभी भी वाहन को ओवर टेक न करें
यातायात नियम का पालन करें
चौराहे पर वाहन की स्पीड कम रखे
वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग नहीं करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed