{"_id":"5a8b27ca4f1c1b2d068b78af","slug":"151519069130-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"201 ने इंटर अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
201 ने इंटर अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ी
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
यूपी बोर्ड परीक्षा सोमवार को नगर व क्षेत्र के दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू हुई। जनता वैदिक इंटर कॉलेज की संकलन केंद्र प्रभारी डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि दूसरी पाली में इंटर अंग्रेजी विषय का पेपर था, इसमें 3585 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3398 उपस्थित रहे, जबकि 187 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा इंटरमीडिएट का कृषि विषय का पेपर था। इसमें पंजीकृत 221 अभ्यर्थियों में से 207 उपस्थित रहे, जबकि 14 अनुपस्थित रहे।
बड़ौत नगर के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज व श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सहित तहसील क्षेत्र के 28 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू हुई। चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर विद्यार्थियों को जाने दिया । इतना ही नहीं जिस रूम में परीक्षा देनी थी, वहां पर भी विद्यार्थियों की तलाशी ली गई। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने शिक्षा विभाग की टीम के साथ दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, जेवी इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया।