{"_id":"5a872f774f1c1bcb268ba46c","slug":"151518808951-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजेंद्र राणा संचालक पद पर विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजेंद्र राणा संचालक पद पर विजयी
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। किसान सेवा सहकारी संघ दाहा पर शुक्रवार को सम्पन्न हुए व्यक्तिगत संचालक मंडल सहकारी संघ पद पर बिजेंद्र राणा निरपुड़ा विजयी हुए। चुनाव के लिए जयपाल सिह दाहा व बिजेंद्र राणा निरपुड़ा ने नामांकन किया था, निर्वाचन अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि दाहा व दोघट समितियों के कुल 192 मतों में से 143 मत पड़े। जिसमें बिजेंद्र राणा को 114 तथा जयपाल को मात्र 28 वोट मिले। जबकि एक वोट निरस्त हुई। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए दोघट पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित वर्मा, मौजूद रहे।
-------------------
निर्विरोध हुआ चुनाव
अग्रवाल मंडी टटीरी। सहकारी संघ टटीरी के सचिव राकेश यादव ने बताया कि संचालक मंडल का चुनाव निर्विरोध हुआ। शनिवार को संघ के सभापति और उपसभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
-------------------
निर्विरोध हुआ चुनाव
अग्रवाल मंडी टटीरी। सहकारी संघ टटीरी के सचिव राकेश यादव ने बताया कि संचालक मंडल का चुनाव निर्विरोध हुआ। शनिवार को संघ के सभापति और उपसभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन