फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भविष्य निर्माण के लिए अच्छे शिक्षकों की जरूरत : सत्यपाल सिंह

भविष्य निर्माण के लिए अच्छे शिक्षकों की जरूरत : सत्यपाल सिंह

Sun, 04 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
भविष्य निर्माण के लिए अच्छे शिक्षकों की जरूरत : सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में अच्छे शिक्षकों की कमी दिख रही है। बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए अच्छे शिक्षकों की आवश्यकता होती है। केंद्र सरकार युवाओं के लिए रोजगारपरक शिक्षा के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश को सालों पहले आजादी मिल चुकी है। अभी शिक्षा की आजादी जरूरी है। डिग्री कॉलेजों में केवल 25 फीसदी छात्र-छात्राओं को ही एडमिशन मिल पाता है। केंद्र सरकार ने नेशनल डिजीटल लाइब्रेरी में एक करोड़ 44 लाख किताबों की व्यवस्था की है, इसके लिए दीक्षा एप तैयार किया गया है। युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें। विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन रोहताश गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता रहे। विनोद गोयल, ईश्वर दत्त गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, प्रमोद सिंघल, प्रबंधक नंद किशोर मित्तल, मनीष मित्तल, अरविंद गुप्ता, वैभव मित्तल, प्रिंस सिंघल, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, आईपीएस काठा के प्रबंधक अजय चौधरी, प्रमेंद्र धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों की भलाई में जुटी केंद्र सरकार
डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। बजट में किसानों और आम आदमी के हितों की व्यवस्था की गई है। साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बन जाने से वेस्ट यूपी को लाभ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल पहुंचे मंत्री, बच्चों से सुना पहाड़ा
डॉ सत्यपाल सिंह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवीकलां स्कूल पहुंच गए। यहां शिक्षिकाओं से जानकारी ली। कई बच्चों को अपने पास बुलाकर पहाड़ा सुना। बच्चों ने पहाड़ा सुनाया तो उन्होंने शाबाशी दी। शिक्षिकाओं से स्कूल में बेहतर वातावरण के साथ बच्चों को शिक्षा देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed