{"_id":"5a5e4e594f1c1b7e268b4c89","slug":"151516129881-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
संग्रह अमीनों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर तहसील में धरना दिया और 11 सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
राजस्व संग्रह अमीन संघ उप्र निर्देश पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को बड़ौत तहसील के समस्त संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्थाओं सेवा नियमावती में की जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन बढ़ाया जाए। राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों के दृष्टिमत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाए। वसूली में वृद्धि के लिए पर्यवेक्षक की जवाबदेही के मानदंड बनाए जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए। संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। उपजिलाधिकारी स्तर पर मासिक व जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने इन मांगों से युक्त पत्र एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर रणवीर सिंह, रामपाल सिंह, राजपाल सिंह, पंकज शर्मा, राजेंद्र सोम, नेमचंद, अजीत सिंह, आदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।