फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईटेंशन लाइन हटवाएं जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

हाईटेंशन लाइन हटवाएं जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Wed, 06 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन हटवाएं जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

मकानों की छतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग को लेकर मंगलवार को बिनौली गांव के ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा गांव मेें अमीनगर सराय मार्ग पर स्थित दलित बस्ती के करीब 50 मकानों से एकदम सटकर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जो काफी जर्जर है। आए दिन लाइन मेें फाल्ट होने से हादसे होते रहते हैं। विगत दो दिन पहले लाइन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने कहा अवर अभियंता का ग्रामीणों की विद्युत संबंधित शिकायतों व राजस्व वसूली पर कोई ध्यान नहीं है। जेई तो बस चेकिंग अभियान के बहाने उपभोक्ताओं को डरा धमकाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। यदि कोई ग्रामीण विरोध करता है तो उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। अधिशासी अभियंता द्वितीय एसपी टांक ने जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। अवर अभियंता राजीव पंडित ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विद्युत लाइन 50 साल पुरानी है। प्रदर्शन में धर्मवीर सिंह, दिलराज, महेश, आदेश, प्रकाश, ओमपाल, योगेन्द्र, रजनी, महक सिंह, मुरारी, प्रेम, पिंकी, सुरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed