फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ैडम आती नहीं, मास्टरजी आपस में बतियाते मिले

ैडम आती नहीं, मास्टरजी आपस में बतियाते मिले

Tue, 21 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
ैडम आती नहीं, मास्टरजी आपस में बतियाते मिले
बागपत। बीएसए ने पिलाना ब्लॉक के दो गांवों के चार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। शिक्षक बातें करते मिले। बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे। अंग्रेजी के साधारण प्रश्नों का जवाब नहीं दें सके। बच्चों ने कहा मैडम कभी-कभी आती है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने बताया रतनपुरी गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। 22 छात्रों में 11 उपस्थित मिले। साफ-सफाई और पुताई नहीं कराई । फर्श का भी निर्माण नहीं कराया । प्रधानाध्यापक को कार्रवाई के निर्देश दिए। सांकल पुट्ठी के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका बातें करते मिले, बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे। ग्रामीणों से जानकारी ली शिक्षक बच्चों को पढ़ाने में दिलचस्पी नहीं लेते है, नामांकन बढ़ाने पर कोई ध्यान नहीं है। मिड-डे-मील में फल का वितरण नहीं होता है। जिस पर नाराजगी जाहिर की। वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में निरीक्षण किया। साफ-सफाई के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण किया। सहायक अध्यापक गुंजन गुप्ता मेडिकल अवकाश पर मिली। बच्चों से अंग्रेजी के प्रश्न पूछे, जिनका जवाब नहीं दें पाए। ग्रामर का अपेक्षित ज्ञान नहीं मिला। बच्चों ने बताया मैडम विद्यालय में कम ही आती है। बच्चों को पढ़ाने में कोई रुचि नहीं ली जाती है। इसे देखकर उनका वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि अन्य विद्यालयों में भी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed