{"_id":"59ab0d544f1c1b18278b4f88","slug":"151504382292-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने दी जानकारी तो हरकत में आया रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने दी जानकारी तो हरकत में आया रेलवे
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रेलवे प्रशासन की लापरवाही से सूरजपुर महनवा मानव रहित रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग ने गेटमैन को पटरी का टुकड़ा खुला होने की जानकारी दी। गेटमैन ने सतर्कता बरतकर अफसरों को अवगत कराया। बाद में लाइन ठीक की गई।
गेटमैन अनूप सिंह उर्फ अन्नु ने बताया शनिवार की दोपहर में एक बुजुर्ग ने जानकारी दी रेलवे लाइन का टुकड़ा खुला पड़ा है, वह तुरंत वहां पहुंचा, तो बात ठीक पाई गई। इसकी जानकारी स्टेशन के अफसरों को दी । बाद में कर्मचारियों ने आकर लाइन ठीक की। इसके बाद ही ट्रेन यहां से निकाली गई। उधर इस पूरी घटना ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल दी है। यदि बुजुर्ग जानकारी न देता तो बड़ा हादसा हो जाता। लाइन से अनेकों पेंड्रोल क्लिप निकली हुई है। चोर क्लिप चोरी करके ले जाते हैं। खतौली ट्रेन हादसा होने के बाद भी प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। एक दिन पहले ही बड़ौत रेलवे स्टेशन का दौरा किया था, लेकिन विभाग की नींद नहीं टूट रही है।
ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा पर
नहीं है किसी का ध्यान
बड़ौत के सुरेंद्र का कहना है कि ट्रेनों में यात्रियों के लिए न कोई सुविधा है और न ही सुरक्षा। इसकी किसी को चिंता भी नहीं है।
शाहदरा निवासी हरेंद्र का कहना है कि ट्रेन की लाइन का विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए। उसकी देखरेख बहुत जरूरी है।
खेकड़ा कस्बा निवासी ओमवीर का कहना है कि यात्रियों को टिकट तक के लिए मारामारी करनी पड़ती है। कई बार तो ट्रेन टिकट न मिलने के कारण छूट भी जाती है।