फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रेन रद्द होने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

ट्रेन रद्द होने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

Tue, 22 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन रद्द होने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें
बड़ौत/अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
विज्ञापन

खतौली ट्रेन हादसे के बाद दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर व्यवस्था बेपटरी हो गई हैं। सोमवार को भी तीन ट्रेनें रद होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई ट्रेनों घंटों देरी से पहुंची। अधिकांश यात्रियों ने तो ट्रेन रद होने पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लिया।
उल्लेखनीय हैखतौली रेल हादसे के बाद दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर जहां रविवार को इस रूट पर चलने वाली तीन ट्रेन (74026, 74027, 54028) रद कर दी , वहीं इस मार्ग पर संचालित ट्रेन संख्या 74021 और 51910 अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही। सोमवार को भी ट्रेन संख्या 74025 रद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन यात्रियों को इस ट्रेन के रद होने की सूचना नहीं मिली थी, वे घंटों तक स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। पूछताछ के बाद ही यात्रियों को ट्रेन रद होने की जानकारी मिली। वहीं अधिकांश यात्रियों ने पहले ही रद हुई ट्रेनाें की जानकारी लेकर बसों मेें सफर किया। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने कहा खतौली के पास हुए रेल हादसे के बाद कई ट्रेन रद करने के आदेश मिले हैं। इस संबंध मेें नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कर दी।
विज्ञापन

उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (54058) का बागपत रोड स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 4:52 बजे का है। यह ट्रेन वहां पर सवा घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जानी वाली पैसेंजर ट्रेन (51911) का समय दोपहर 2:07 बजे का है। यह भी अपने समय से एक घंटे देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि कई ट्रेन लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed