फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वासना है सभी दुखों की जननी : अरुण मुनि

वासना है सभी दुखों की जननी : अरुण मुनि

Sat, 05 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
वासना है सभी दुखों की जननी : अरुण मुनि
वासना है सभी दुखों की जननी : अरुण मुनि
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। जैन संत अरुण मुनि ने कहा कि वासना ही सभी पापों और दुखों की जननी है। जब तक इस पर नियंत्रण नहीं होगा। तब तक सुख प्राप्त नहीं होगा। जैन स्थानक शहर में हुई धर्मसभा में उन्होंने कहा कि इस जन्म में पाप का नहीं पुण्य का टिकट लो तभी तो यह यात्रा पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि तलवार के म्यान में होने, सांप के बिल में होने, वासना पर नियंत्रण से ही सभी सुरक्षित रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि रास्ते में धन पड़ा मिल जाए। हो सकता है मन न डिगे मगर यदि एकांत में कोई विजातीय शरीर मिल जाए तो मन नियंत्रण में नहीं रह सकता। अंधकार से भी बचना होगा क्योंकि अधिकतर पाप अंधकार में ही होते है। चोरी भी अंधकार में होती है। वासना को जागृत करने में अंधकार भी अपना सहयोग देता है। इससे पूर्व अमन मुनि ने विचार रखे। धर्मसभा में भारत भूषण, सतीशचंद, कालू जैन, मनोज जैन, शशंाक जैन, अतुल जैन, हंस कुमार जैन, दीपक जैन, शैलबाला, छवि जैन, कमलेश जैन, पूनम जैन आदि उपस्थित रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed