{"_id":"596671324f1c1b60608b465b","slug":"151499885874-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई से वंचित न रहे कोई बच्चा : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई से वंचित न रहे कोई बच्चा : सीडीओ
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई से वंचित न रहे कोई बच्चा
बागपत। स्कूल चलो रथ को सीडीओ ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजें।
बुधवार से स्कूल चलो अभियान के तहत जिला पंचायत कार्यालय से स्कूल चलो रथ का शुभारंभ पर स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। मुख्य अतिथि सीडीओ चांदनी सिंह और बीएसए योगराज सिंह ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीडीओ ने कहा कि पढ़ना और लिखना हर बच्चे का अधिकार है। इस अधिकार को कोई नहीं छीन सकता है। अभिभावक भी अपने बच्चों को शिक्षा से दूर न करें। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराएं। बीएसए ने कहा रथ के माध्यम से शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
रथ के साथ रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली के समाप्त होने तक स्कूल चलो रथ दुड़भा, अहैड़ा, पाबला, सूरजपुर महनवा, अग्रवाल मंडी टटीरी सहित विभिन्न गांवों में गुजरा। जिला समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्रपाल सिंह, एबीआरसी अशोक अंतिल, महेंद्र सिंह, प्रवीर सिंह, प्रधानाध्यापक ब्रजभूषण, वेदप्रकाश, योगेश कुमार मौजूद रहे।