फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   15 thousand people benefited from income tax exemption

Baghpat News: आयकर में छूट से 15 हजार लोगों को फायदा

Wed, 01 Feb 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
15 thousand people benefited from income tax exemption
बागपत में दुकान में लगी एलईडी पर बजट सत्र की न्यूज देखते दुकानदार व लोग
बागपत। आम बजट में आयकर की छूट सीमा को सात लाख रुपये तक करने से बागपत के करीब 15 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। क्योंकि अब उनको पांच लाख से ज्यादा आय होने पर टैक्स देना पड़ता था। वहीं अंत्योदय योजना के तहत मुफ्त राशन योजना जारी रहने से यहां सात हजार परिवारों को खाने के लिए नहीं जूझना होगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 15 हजार लोग हैं जो आयकर जमा करते हैं। इनमें उद्यमी, व्यापारी, किसान, नौकरी पेशा, चिकित्सक, वकील सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। इन सभी को आम बजट में आयकर की छूट सीमा बढ़ाने से फायदा मिलेगा। क्योंकि जहां पांच लाख रुपये तक की आयकर छूट सीमा को सात लाख रुपये तक कर दिया है। वहीं आयकर की दरों में बदलाव किया है। इससे इन सभी लोगों को बजट में सीधा फायदा दिया है।
विज्ञापन


सात हजार परिवारों को एक साल तक मुफ्त राशन मिलेगा
जिले में अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या सात हजार 676 हैं। इन परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न योजना के तहत अभी तक राशन मिल रहा था। जिससे इन परिवारों के सामने खाने की समस्या नहीं होती है। अब मुफ्त खाद्यान्न योजना को एक साल तक के लिए बढ़ा दिया है, जिससे इन सात हजार 676 परिवारों को एक साल तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े, मोबाइल, एलईडी टीवी समेत कई सामान के दाम कम होंगे
आम बजट घोषित होने के बाद कपड़े, मोबाइल, एलईडी टीवी समेत अन्य कई सामान के दाम कम होंगे। इसका फायदा भी लोगों को मिलेगा। वहीं सिगरेट, शराब, सोना, चांदी के जेवर व अन्य सामान के दाम बढ़े हैं।

लोगों ने टीवी और मोबाइल पर देखा बजट
आम बजट में लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए क्या-क्या घोषणा हुई है। इसका पता करने के लिए लोगों ने टीवी व मोबाइल पर बजट देखा। आयकर से जुड़ी घोषणाएं होने के बाद लोगों ने खुशी जताई तो महंगाई से ज्यादा राहत नहीं मिलने पर कुछ उम्मीद भी टूटी। क्योंकि लोगों को लगता था कि इस बार महंगाई से राहत मिल सकती है।

--
इस बार का आम बजट काफी राहत देने वाला है। सबसे बड़ी राहत आयकर की सीमा में बढ़ाकर की गई है। आयकर के स्लैब भी छह की जगह पांच किए गए हैं, लेकिन उन सभी में पहले के मुकाबले आयकर देने वालों को फायदा हुआ है। यह मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत है। लोगों की जेब पर कोई अतिरिक्त बोझ भी नहीं डाला गया है। क्योंकि कुछ चीजों पर दाम बढ़ाए गए हैं और कुछ पर कम भी हुए है। इसलिए अगर देखा जाए तो बजट आम लोगों को फायदा देने वाला है। - उमेश चौहान, आयकर विशेषज्ञ

बागपत में दुकान में लगी एलईडी पर बजट सत्र की न्यूज देखते दुकानदार व लोग

बागपत में दुकान में लगी एलईडी पर बजट सत्र की न्यूज देखते दुकानदार व लोग

बागपत में दुकान में लगी एलईडी पर बजट सत्र की न्यूज देखते दुकानदार व लोग

बागपत में दुकान में लगी एलईडी पर बजट सत्र की न्यूज देखते दुकानदार व लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed