फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   15 crore work plan stuck in Zila Parishad, now hope from board meeting

Baghpat News: जिपं में 15 करोड़ की कार्य योजना अटकी, अब बोर्ड बैठक से उम्मीद

Fri, 28 Mar 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 28 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
15 crore work plan stuck in Zila Parishad, now hope from board meeting
जिला पंचायत कार्यालय बागपत
बागपत। जिला पंचायत में 15 करोड़ रुपये की कार्य योजना अटक गई हैं जो 31 मार्च से पहले शासन को भेजने के लिए अपलोड होनी है। मगर, बोर्ड बैठक में कार्य योजना मंजूर नहीं होने के कारण अभी शासन को नहीं भेजी जा सकती। अब शासन ने सख्ती दिखाई तो बोर्ड बैठक की तारीख पांच अप्रैल से बदलकर 29 मार्च रखी गई। जिससे कार्य योजना को मंजूर कराकर भेजा जा सके और ऐसा नहीं होने पर बजट मिलने पर परेशानी होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की सात मार्च को बैठक रखी गई थी। इस बैठक में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगनी थी तो नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर भी मुहर लगाई जानी थी। वहीं संपत्ति कर निर्धारण से लेकर जिला पंचायत की जमीन पर कॉम्पलेक्स बनाने के प्रस्ताव भी रखे जाने थे।
विज्ञापन

इनके अलावा सबसे अहम वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्य योजना को बोर्ड से मंजूरी दिलाना था, जिससे उसे शासन को भेजने के लिए अपलोड किया जा सके। क्योंकि इसको शासन को भेजने के बाद ही नए वित्तीय वर्ष में बजट जल्द मिल सकेगा। मगर, जिला पंचायत में अध्यक्ष व सदस्यों के बीच खींचतान के कारण बैठक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कार्य योजना को मंजूरी नहीं मिल सकी और वह अटक गई। वहीं अगली बोर्ड बैठक भी पांच अप्रैल की तय कर दी गई। अब शासन ने सख्ती दिखाई और कार्य योजना 31 मार्च तक हर हाल में बोर्ड से मंजूर कराकर अपलोड करने के आदेश दिए। इसके बाद ही बैठक की तारीख बदली गई और अब 29 मार्च को बैठक होगी। उस बैठक में सदस्य तय करेंगे कि कार्य योजना को मंजूर किया जाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed