फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   149 roads of the district will become pothole free in two months

Baghpat News: जिले की 149 सड़कें दो महीने में हो जाएंगी गड्ढामुक्त

Fri, 22 Mar 2024 03:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
149 roads of the district will become pothole free in two months
बागपत। अगले दो महीने में जिले की 149 सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी। लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने चल रहे कार्य की सूची शासन को भेज दी है और बताया कि अगले दो महीने में 171 करोड़ रुपये से चल रहे कार्य पूरे करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने अलग-अलग प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे थे। जिसमें कई सड़कों के निर्माण तो कुछ सड़कों में गड्ढामुक्त की कार्ययोजना को स्वीकृति मिली। जिसमें अलग-अलग प्रस्तावों में 149 सड़कों के निर्माण के लिए 171 करोड़ रुपये बजट खर्च करने की स्वीकृति मिली। जिन पर लोक निर्माण विभाग ने कई महीने पहले काम शुरू करा दिया, जो अब अंतिम चरण में चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अफसरों के मुताबिक अगले दो महीने में सभी सड़कोंं का निर्माण पूर्ण कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

200 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
लोक निर्माण विभाग की मानें तो जिले की 149 सड़कों पर काम कराया जा रहा है। जिससे जिले के 200 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
जिले में 149 सड़कों पर काम कराया जा रहा है, जो निर्धारित समय में पूर्ण करा दिया जाएगा। जिनकी सूची लखनऊ मुख्यालय को भेजी गई है। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed