{"_id":"5cb8cc80bdec2262650b1d10","slug":"141555614848-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा शहर स्थित प्राचीन शिव मंदिर मठ में हनुमान जयंती पर चल रहे अखंड रामायण पाठ के दूसरे दिन कथा वाचक ने कहा कि भगवान हनुमान के दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव है।
हनुमान जयंती के चलते खेकड़ा शहर के मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर मठ में चल रहे अखंड रामायण पाठ के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को हनुमान के जीवन पर आधारित भजन कीर्तनों के दौरान महिला, पुरुष श्रद्धालुओं भाव विभोर हो झूम उठे। पंडित हरिओम शर्मा एवं शुभम शास्त्री ने कहा कि भगवान हनुमान ने अपना संपूर्ण जीवन जिस प्रकार दूसरों की भलाई के लिए समर्पित कर धर्म का मार्ग प्रशस्त किया। उसी तरह सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए धर्म मार्ग पर चलना चाहिए। जिससे सभी का जीवन उज्ज्वल होता है। धर्म के बिना मनुष्य जीवन व्यर्थ है। अखंड रामायण पाठ का समापन उन्नीस अप्रैल को मंदिर में हवन यज्ञ एवं भंडारे के साथ होगा। इस दौरान विरेंद्र धामा, सुखपाल सिंह सभासद, ओमकार शर्मा, संजय गिरि आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।