{"_id":"5ca3af1ebdec22140f0768a0","slug":"141554231070-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखे पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और एसपी ने थानों का निरीक्षण किया
बागपत। डीएम पवन कुमार व एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोघट व रमाला थानों का निरीक्षण किया। चुनाव की समीक्षा कर पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव में अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। ऐसे लोगों की सूची तैयार कराई जाए जो माहौल खराब कर सकते हैं। पूर्ण असलाह जमा कराए जाए। यदि कोई लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करता तो उसे नोटिस भेज कर कार्रवाई की चेतावनी दे। गांवों में बैठक कर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। थाने के रिकार्ड, साफ-सफाई, ऑफिस, रसोई, आवास आदि को देखा। रमाला थानाध्यक्ष नरेश कुमार, एसओ दोघट अजय शर्मा, एसआई सतीश कुमार, भगवत सिंह, नेपाल सिंह, रणजीत सिंह मौजूद रहे।