फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ब्राडबैंड सेवा ठप, सरकारी कार्य भी बाधित

ब्राडबैंड सेवा ठप, सरकारी कार्य भी बाधित

Wed, 03 Apr 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
ब्राडबैंड सेवा ठप,  सरकारी कार्य भी बाधित
ब्राडबैंड सेवा ठप, सरकारी कार्य भी बाधित
विज्ञापन

बागपत। बीएसएनएल की ब्राड बैंड सेवा ठप रहने से उपभोक्ता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव और अन्य विभागों के कार्य प्रभावित हो गए। सोमवार की शाम खराबी आई थी जो मंगलवार तक बनी रही। तकनीकी खराब को विभाग के इंजीनियर दूर करने में लगे रहे।

सोमवार शाम अचानक ब्राड बैंड सेवा ठप हो गई थी। जिसके बाद लोगों के नेटवर्क से संबंधित सभी कार्य बंद हो गए थे। भारतीय दूर संचार निगम के अधिकारी और कर्मचारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया था, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं बनी। यह ही हाल मंगलवार को भी रहा। देर शाम तक भी ब्राड बैंड सेवा ठप रही। इससे सबसे ज्यादा परेशानी विभागीय अधिकारियों को उठानी पड़ी। विभागीय कार्य कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मजबूर होकर अन्य कंपनी के नेटवर्क का सहारा लेना पड़ा। साइबर कैफे, कंप्यूटर सेंटर, घरों में सभी जगह बीएसएनएल की ब्राड बैंड सेवा ठप रही। इससे परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ आरपी हून ने बताया कि यह तकनीकी खराबी है। नोएडा से इसमें खराबी आई हुई है। तकनीकी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इसे सही कराने में जुटे हुए है। उधर बीएसएन के तकनीकी विभाग से डीजीएम पीके अग्रवाल ने बताया कि बागपत एक्सचेंज में फाल्ट था। काफी जांच के बाद फाल्ट को सही किया गया है। वैसे बीच में ठीक हो गया था, लेकिन फिर कोई गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed