फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बैठक कर अलग प्रदेश बनवाने की मांग उठाई

बैठक कर अलग प्रदेश बनवाने की मांग उठाई

Mon, 04 Mar 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
बैठक कर अलग प्रदेश बनवाने की मांग उठाई
बड़ौत (बागपत)। अलग प्रदेश बनवाने की मांग को लेकर तहसील क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांव में बैठकों का आयोजन किया, इसमें ग्रामीणों ने अलग प्रदेश बनवाने की मांग का समर्थन किया। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के तत्वावधान में रविवार को पहले असारा गांव में बैठक हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार पंवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है, इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष शामली संजीव चिकारा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आमिर हसन, विनोद, केपी सांगवान युवा जिलाध्यक्ष बागपत ने भी विचार रखे। इसके उपरांत ककड़ीपुर और रमाला गांव में भी बैठक हुई, इसमें ग्रामीणों ने अलग प्रदेश बनवाने की उठाई जा रही मांग का समर्थन किया। इसमें पुष्पेंद्र, हरवीर, प्रमोद, अंकुश, धर्मेंद्र, राजीव, महिपाल, सुरेंद्र, नवीन, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed