फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दिल्ली के क्रमिक अनशन को सफल बनाने पर मंथन किया

दिल्ली के क्रमिक अनशन को सफल बनाने पर मंथन किया

Mon, 21 Jan 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के  क्रमिक अनशन को सफल बनाने पर मंथन किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में रविवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक हुई। इसमें 28 जनवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले क्रमिक अनशन को सफल बनाने पर मंथन किया।
अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा और संचालन ललित जैन ने किया। जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा मंच काफी समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलित है, अब इसी क्रम में 28 जनवरी से अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर क्रमिक अनशन शुरू होगा। प्रतिदिन देश के प्रत्येक राज्य के कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसमें अजय राज शर्मा, सविता शर्मा, शोभा देवी, शिक्षा देवी, कल्पना, विवेक, मुकेश, कुलदीप, विकास, अरूण, वीरेंद्र, राजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


शिक्षक सम्मेलन को गंभीर न लेना प्रदेश सरकार को पडे़गा महंगा
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों की दुर्दशा, शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि समस्याओं को लेकर 22 जनवरी को मेरठ मेें शिक्षक सम्मेलन होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार को दो टूक चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने शिक्षक सम्मेलन को गंभीरता से नहीं लिया तो उन्हें महंगा पड़ेगा। मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा ने भी विचार रखे। इसकी अध्यक्षता संरक्षक इंद्रपाल सिंह ने की। संचालन रामबली ने किया। इसमें घनश्याम, विकास, विपिन, राजीव, मनीष राठी, पंकज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed