फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वस्थ रहे और खुद से मुकाबला कर जीत हासिल करें लड़कियां

स्वस्थ रहे और खुद से मुकाबला कर जीत हासिल करें लड़कियां

Wed, 19 Dec 2018 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
स्वस्थ रहे और खुद से मुकाबला कर जीत हासिल करें लड़कियां
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स के तहत वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज, अग्रवाल मंडी टटीरी में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना शर्मा और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा चौधरी ने छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संतोष गुप्ता, डॉ. करुणा चौधरी और डॉ. अंजना शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प लें। डॉ. अंजना शर्मा ने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता बेहतर स्वास्थ्य से ही शुरू होती है। इसलिए जरूरी है कि जंक फूड खाने से बचे। स्वच्छता का महत्व समझें और इसके नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

डॉ. करुणा चौधरी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए दांतों की नियमित सफाई जरूरी है। दिन में दो बार ब्रश जरूर करें। मसूड़ों का ख्याल रखे और किसी भी तरह की समस्या होने पर पर डॉक्टर से संपर्क करें। भ्रांतियों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी संतोष गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। दिनचर्या में व्यायाम और योग को शामिल करें। पर्याप्त नींद लें। मोबाइल और सोशल मीडिया का कम से कम प्रयोग करें। संचालन डॉ. अल्पना जैन ने किया। डॉ. निर्मला, डॉ. शिल्पा वर्मा, डॉ. अनीता सिंह, ममता आर्य, डॉ. बबीता, अनीता मनचंदा, रेणु शर्मा, संजय सैनी, राम किशोर, प्रेमवती, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार और सुमन शर्मा मौजूद रहीं।


घर से शुरू होता है मुकाबला, जीतकर दिखाएं
बागपत। डॉ. करुणा चौधरी ने कहा कि लड़कियों का पहला संघर्ष घर से ही शुरू होता है, इसलिए वह पक्का इरादा करें, अपना लक्ष्य निर्धारित करें और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। कामयाबी निरंतर अभ्यास से हासिल होती है। सिर्फ कल्पना कर लेने से कामयाबी नहीं मिलती, इसके लिए निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ना होता है। छात्राओं से आह्वान किया कि वह रोज योग और व्यायाम के लिए समय जरूर निकालें। खाने में मौसम के फल, सब्जियों का सेवन करें।

क्या बोली छात्राएं

नेहा शर्मा ने कहा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर से उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी मिली। बेहद अच्छा अनुभव रहा।

राशि ने कहा कि महिलाओं को जागरूक होना बेहद जरूरी हैं। एक-दूसरे की मदद करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

वर्षा ने कहा कि डॉक्टर ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। महिलाओं को अभियान से अधिक से अधिक जुड़ना चाहिए।

राधा ने कहा कि अभियान से उन्हें आगे बढ़ने और मजबूत संकल्प से लक्ष्य की तरफ बढ़ने की प्रेरणा हासिल हुई।

नगमा ने कहा कि कामयाबी के लिए स्वस्थ शरीर भी जरूरी होता है। छात्राओं के लिए यह कैंप ज्ञान देने वाला रहा।

काजल ने कहा कि शिविर में योग और खेलों के लिए भी प्रेरित किया गया। कामयाबी एक संकल्प से ही हासिल होती है।

शिवानी ने कहा कि नियमित योग या खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में नियमों का पालन करना चाहिए।

आलम आरा ने कहा कि दांतों की सुरक्षा के विषय में उन्हें जानकारी मिली। शिविर का अनुभव बेहद अच्छा रहा।

मेहसर का कहना है कि आउटडोर खेलों को दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए। हर बीमारी को गंभीरता से लेना चाहिए।

नाजमा ने कहा कि कामयाबी के लिए स्वस्थ शरीर बेहद जरूरी है। लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने से कामयाबी मिलती है।

अपराजिता की दिलाई शपथ
छात्रा ज्योति ने स्कूल की छात्राओं को अपराजिता अभियान की शपथ दिलाई और नारी सशक्तिकरण के विषय में विचार रखें। छात्राओं से जीवन में अनुशासन और एकाग्र होकर लक्ष्य के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।


खुद की देखभाल भी जरूरी
प्राचार्या डॉ. कमला अग्रवाल ने कहा कि कामयाबी निरंतर अभ्यास से मिलती हैं। इसके लिए बेहतर स्वास्थ्य जरूरी हैं। बेटियों को चाहिए कि वह खुद की देखभाल भी जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed