फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अपने कीट मित्रों का दुश्मन बना किसान - एडीओ

अपने कीट मित्रों का दुश्मन बना किसान - एडीओ

Sun, 16 Dec 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
अपने कीट मित्रों का दुश्मन बना किसान - एडीओ
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

एडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया कि फसलों को लेकर किसान चिंतित तो है, लेकिन जानकारी के अभाव में वह अपने दोस्तों को ही मार रहा है। किसान खेती में सहायक कीटों को भी दवा का छिड़काव कर मार देता है। इसका सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ता है।
एडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया कि खेतों में हानिकारक और लाभकारी दोनों तरह के कीट होते हैं। यदि खेत में हानिकारक कीटों की संख्या लाभकारी से काफी अधिक हो तो तभी किसानों को खेतों में कीटनाशक का प्रयोग करना चाहिए। यदि हानिकारक की संख्या कम है तो कीटनाशक का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे खेत के लाभकारी कीट भी मर जाते हैं। इससे फायदे के बजाए नुकसान होता है। खेतों में लाभकारी कीट मरने से फसल उत्पादन में कमी, पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। फसलों में विभिन्न प्रकार के रोग लगने लगते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान को इन कीटों की पहचान होना जरूरी है। इसके लिए किसान कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि रक्षा अधिकारियों के कार्यालय में जाकर इनकी जानकारी कर सकते हैं। इनकी जानकारी होने पर किसान इस बात का पता आसानी से लगा सकते हैं कि उसके खेत में कौन से कीट अधिक है।
विज्ञापन


लाभकारी कीट
बड़ौत। आफेंटलीस कूलन, कैराप्स, गोनियोजस, टेलीनोमस, डेमसैल क्लाइव, मकड़ी, ड्राईनिड, मिडी ग्रास हापर, बर्ड विटल, पीडेरस, ओफिनिया, मीहिड बग, फफूंद, विषाणु व वाटर बग।
विज्ञापन
विज्ञापन


हानिकारक कीट
बड़ौत। हिस्पा, गाल मक्खी, पत्ती मोडक, डेढ़ हर्ट, सफेद बाली, तना भेदक, हॉपर बर्न, सैनिक कीट, गंदी कीट, भूरा, फुदका आदि हैं। जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed