फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा के राज्यसभा सदस्य का स्वागत किया गया

भाजपा के राज्यसभा सदस्य का स्वागत किया गया

Fri, 07 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राज्यसभा सदस्य का स्वागत किया गया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन भवन में भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन को समाजवाद की नींव रखने वाला बताया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में इंजीनियर कॉलेज, फॉर्मेसी कॉलेज और डीपीएस कॉलेज के माध्यम से शिक्षा के प्रचार-प्रसार में लगे हैं। शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हंसराज गुप्ता, मंत्री प्रवीण कुमार गुप्ता, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, प्रमोद गुप्ता ने डॉ. अनिल अग्रवाल को शॉल, पगड़ी और भगवान कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पश्चिमी उप्र महिला सम्मेलन की अध्यक्ष कमला अग्रवाल ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। जबकि विनोद गोयल, श्रवण गोयल और अलका गुप्ता ने भी अभिनंदन पत्र भेंट किया। इसमें बड़ौत विधायक केपी मलिक, चेयरमैन अमित राणा, जितेंद्र सिंघल, मनोज गोयल, साधुराम जिंदल, पंकज गुप्ता, ब्रहम सिंह गोयल, दीपक गोयल, अरुण मित्तल, हरिशंकर अग्रवाल, जय कुमार गोयल, ईश्वर अग्रवाल, प्रमोद गर्ग, राकेश जैन, श्रीभगवान गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य का माउंट लिटरा मेें स्वागत
बड़ौत। माउंट लिटरा स्कूल में बृहस्पतिवार को चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल का इंडीपेंटडेंट स्कूल एसोसिएशन बागपत की तरफ से स्वागत किया। इसमें एसोसिएशन बागपत के अध्यक्ष महक सिंह हुड्डा, सचिव अनुराग जैन सहित अजय गोयल, डॉ. उदयवीर सिंह, देवेंद्र धामा, विपिन धामा, केके त्यागी, गौरव शर्मा, मुकेश जैन, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed