{"_id":"5bf852bdbdec2241cf75d1f7","slug":"141543000765-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को योजनाओं की देंगे जानकारी और मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को योजनाओं की देंगे जानकारी और मिलेगा लाभ
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की तैयारी
बागपत। नारी सशक्तिकरण अभियान की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया गया, जिनके माध्यम से महिलाओं तक सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला स्तर की समिति में डीएम को अध्यक्ष बनाया है।
महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए नारी सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने विकास भवन सभागार में इसका शुभारंभ किया। यह अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर समितियां बनाई गई है। जिला स्तर पर डीएम को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। ब्लॉक स्तरीय समितियों के पदाधिकारी गांव-गांव में जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाएंगे और इसका लाभ लेने के तरीकों से भी अवगत कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि ब्लॉक स्तर की समिति बनाई गई है। छह सरकारी विभागों में कार्यरत और पांच प्राइवेट स्तर से महिलाओं का चयन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग स्तर से भी महिलाओं से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
-------------------
ये रहेंगे समिति में शामिल
बागपत। डीएम अध्यक्ष, एसपी, सीडीओ, सीएमओ, बीएसए, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, डीआईओएस, डीपीआरओ, डीआईओ, उप कृषि निदेशक को सदस्य मनोनीत किया जाएगा।
विज्ञापन
------------------
महिलाओं से संबंधित योजनाएं
बागपत। सुकन्या समृद्धि योजना, अहिल्याबाई कन्या नि:शुल्क शिक्षा, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, एसएजी, स्टैंड अप इंडिया, प्रधानमंत्री उज्ज्वला, जनधन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय कार्ड, विधवा पेंशन, विवाह पंजीकरण, कृष्ण कुटी, स्वाधार गृह, 181 वुमेन हेल्पलाइन पॉवर टीम, एंटी रोमियो स्क्वॉड, 12 साल की बेटियों के साथ दुष्कर्म पर फांसी की सजा, ट्रिपल तलाक अध्यादेश पारित, मिशन इंद्रधनुष, मातृत्व वंदना योजना, मातृत्व अवकाश योजनाएं संचालित की जा रही हैं।