{"_id":"5beb2678bdec2269602c5da8","slug":"141542137464-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबते सूर्य को अघ्यर् अर्पित कर महिलाओं ने खोला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबते सूर्य को अघ्यर् अर्पित कर महिलाओं ने खोला व्रत
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शुगर मिल कॉलोनी में श्रद्धालुओं ने छठ मैय्या की पूजा की। परिवार में सुख समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर कामनाएं की गई। महिलाओं ने डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य चढ़ाए। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया।
छठ पर्व पर शुगर मिल कॉलोनी में पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालु एकत्र हुए। विधि विधान के साथ छठ मैय्या की उपासना की। शाम के समय डूबते हुए सूरज को अर्घ्य चढ़ाए। महिलाओं ने तालाब में छठ मैय्या का स्थल बनाया और वहां पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। उसके बाद महिलाओं ने पुत्रों की लंबी आयु और घर में सुख शांति की प्रार्थना की। पूजा अर्चना करने के बाद फल, गन्ना व मीठी खीर का प्रसाद वितरित किया। बच्चों ने कॉलोनी में आतिशबाजी की। महिलाएं इस पर्व के लिए सुबह से ही पूरी तैयारी में जुटी हुई थी। छठ पर्व को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजर आया। उन्होंने परिवार के साथ जमकर मस्ती की। महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद अपनी विधि विधान के साथ त्योहार के रस्म को निभाया। पर्व को मनाने के लिए काफी दिनों से तैयारियां चल रही थी। कई परिवार के लोगों ने यमुना नदी पहुंचकर पूजा अर्चना की। काफी महिलाओं ने पास में तालाब नहीं होने के कारण घरों की छत पर पूजा स्थल बनाकर पूजा अर्चना कर घर में सुख शांति की कामना की। इसमें गुड्डी यादव, नयन देवी, स्नेहा, संजो देवी, रानी, मुन्नी, रामदास यादव, दलीप यादव, दीनानाथ सोनी, मन्नू सोनी, बिहारी सोनी, खजानी गुप्ता मौजूद रहे।