{"_id":"5beb24ebbdec2269be332f5e","slug":"141542137067-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बदली मौसम की चाल, स्मॉग से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बदली मौसम की चाल, स्मॉग से लोग बेहाल
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्मॉग से जनपद के लोग बेहाल हैं। जिले का एक्यूआई मंगलवार को भी 465 पर रहा। हवा की सेहत खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को राहत जरूर मिली। हवा की रफ्तार सिर्फ एक किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। देर रात बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश होने से मौसम सर्द हो गया। लोगों को उम्मीद है कि अब धुंध से राहत मिलेगी।
मंगलवार को मौसम में आर्द्रता अधिक रही। यही वजह है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स में कोई सुधार दर्ज नहीं किया गया। पिछले 24 घंटे के आंकड़े बताते हैं कि एक्यूआई का स्तर एक जगह पर ही टिका हुआ है। हरियाणा के सोनीपत से सटे बागपत की हवा सबसे अधिक खराब है। इसकी वजह हरियाणा में पराली जलाने, दिल्ली और गाजियाबाद का प्रदूषण और बागपत के ईंट भट्ठों को माना जा रहा है। दीवाली के पटाखों ने भी हवा की सेहत खराब की। मौसम विज्ञानियों ने कहा बारिश से हवा की सेहत में सुधार हो सकता है। हवा की रफ्तार बढ़ने से भी स्मॉग से राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है।
वाहनों का प्रदूषण भी डाल रहा असर
बागपत। डीजल वाहनों से निकलने वाला धुआं भी हवा को खराब कर रहा है। पुराने डीजल वाहनों के प्रदूषण के कारण जिले की हवा खराब हुई है।