{"_id":"5bafd422867a557fec71d447","slug":"141538249762-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक घायल
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सहकारी चीनी मिल रमाला के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मुजफ्फरनगर जनपद के रसूलपुर गांव निवासी सुखपाल (45) पुत्र भोपाल अपने साथी मास्टर महक सिंह पुत्र अतल सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर शामली की तरफ से बड़ौत की तरफ जा रहे थे। जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सहकारी चीनी मिल रमाला के पास पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुखपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रमाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में अभी तक थाने पर तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन अभी तक थाने नहीं पहुंचे है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।