{"_id":"5b9eadbf867a557f5742dab0","slug":"141537125823-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में रुपये मिलने पर खातेदारों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में रुपये मिलने पर खातेदारों ने जताई खुशी
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर मेें स्थित अधिकांश बैंकों के एटीएम में रविवार को रुपये न मिलने के बाद जब मायूस होकर काफी संख्या मेें ग्राहक बिनौली रोड स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा मेें पहुंचे तो वहां पर एटीएम मेें रुपये मिलने पर ग्राहकों ने खुशी जताई। एटीएम पर काफी भीड़ की सूचना पर शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शांतिपूर्ण ढंग से ग्राहकों को एटीएम से रुपये दिलवाएं। इस पर ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों की सराहना की।
ग्राहकों ने कहा नगर में स्थित एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैक, भारतीय स्टेट बैक, आईसीआईसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक सहित दर्जनों बैंकों के एटीएम हैं, लेकिन अधिकांश समय एटीएम या तो खराब पड़े मिलते हैं या उनमेें रुपये नहीं होते। रविवार को भी बावली गांव के संजीव, मलकपुर गांव के दीपक, वाजिदपुर गांव के सतीश, रोहताश, गौतम व जलालपुर गांव के सोनू आदि काफी संख्या मेें खातेदार परिवार के सदस्यों के बीमार होने, बाजार से सामान खरीदने सहित अन्य कामों को लेकर एटीएम पर रुपये निकलवाने गए लेकिन किसी भी शाखा पर रुपये नहीं मिले। मायूस ग्राहक जब बिनौली रोड स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा के एटीएम पर पहुंचे तो वहां पर एटीएम में रुपये मिले। इस पर खातेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई और देखते ही देखते एटीएम पर भीड़ जमा हो गई। एटीएम पर भीड़ को देखकर शाखा प्रबंधक हुशनेंद्र और बैंक कर्मचारी भूपेंद्र मौके पर पहुंचे और लाइन में खडे़ खातेदारों को शांतिपूर्ण ढंग से रविवार के अवकाश के बाद भी रुपये दिलवाए। इस पर खातेदारों ने बैैंक शाखा प्रबंधक व कर्मचारी की सराहना की। इस संबंध मेें शाखा प्रबंधक हुशनेंद्र ने कहा ग्राहकों की आवश्यकताओं को देखकर एटीएम मेें हर समय रुपये रहते हैं। ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।