{"_id":"5b9abded867a557fe2536a87","slug":"141536867821-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ मनु ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ मनु ने जीती
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सरदार पटेल इंटर कॉलेज, बली मेवला में क्षेत्रीय एथलेटिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें बालिका वर्ग की 3000 मीटर में दौड़ में मनु शर्मा और 1500 मीटर में भारती प्रथम रही। इस प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के मैनेजर चौधरी अजब सिंह, प्रधानाचार्य नवाब सिंह एवं रामोत्तार ने किया। क्रीड़ा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली की छात्रा ज्योति प्रथम, नव जीवन इंटर कॉलेज गाधी की छात्रा पूजा द्वितीय रही। बालक वर्ग में सरदार पटेल इंटर कॉलेज का छात्र साहिल प्रथम रहा। बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में अंकुश शर्मा प्रथम रहा। 1600 मीटर की सब जूनियर बालक वर्ग में वीरपाल प्रथम रहा। बालिका वर्ग की 3000 मीटर में दौड़ में मनु शर्मा, 1500 मीटर में भारती प्रथम रही। जूनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा रिंकी प्रथम, सरदार पटेल बली की रिंकी द्वितीय रही।
सीनियर बालिका वर्ग की तश्तरी फेंक में असी प्रथम रहीं। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में सुमित प्रथम और अभिनव त्यागी द्वितीय रहा। सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में स्वकेतु प्रथम और सुशांत द्वितीय रहा। संचालन तेजपाल सिंह बली ने किया। इसमें शिवकुमार शास्त्री, पवन कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, श्यामवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, मुकेश पारचा, रीना शर्मा, देवेंद्र कुमार, अनुज शर्मा, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, बालेश्वर का सहयोग रहा।