{"_id":"5b884aab42c79246382d0137","slug":"141535658667-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के विरोध में नगरवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के विरोध में नगरवासियों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर की पट्टी बारू में फैली गंदगी के विरोध में बृहस्पतिवार को वहां के निवासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
लोगों ने कहा पट्टी बारु की गली जगजोत में पिछले 15 दिन से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इस कारण कूडे़ से उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन लगातार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर उन्होंने विभागीय अफसरों के खिलाफ आक्रोश जताकर प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में कालू जैन, आकाश जैन, सुभाष चंद, वीर सैन, सूरज वर्मा, रवि वर्मा, अनिल, अमित, सौरभ, आशीष आदि रहे।