{"_id":"5b7f0c7d42c792465e1e8f10","slug":"141535052925-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे पड़े लिंक रोड को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे पड़े लिंक रोड को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से बड़ौत मुजफ्फरनगर को जोड़ने वाले लिंक रोड की जर्जर हालात को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोग समाजसेवी बबलू मलिक व रालोद नेता मोहित मुखिया के संयुक्त नेतृत्व में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। मोहित मुखिया ने कहा नगर के बीचों बीच दिल्ली सहारनपुर हाईवे को बड़ौत और मुजफ्फरनगर से जोड़ने वाला लिंक रोड है। इस पर से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन यह मार्ग पिछले दो साल से बुरी तरह से टूटा पड़ा है, बबलू मलिक ने कहा कि मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन वाहन चालकों के साथ हादसे होते रहते हैं। वहीं जब भारी वाहन इस टूटे पड़े मार्ग से गुजरते है तो वहां पर बने मकानों में तलक उठते है। कई मकानों में तो दरार भी आ चुकी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इनमेें सोनू, इकबाल सिंह, सचिन चौहान, योगेश कुमार, गौरव मलिक, प्रमोद, रवि चौहान, अनुज, धर्मेंद्र आदि रहे।