{"_id":"5b7332ac42c792485f13537e","slug":"141534276268-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया रमाला मिल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया रमाला मिल का निरीक्षण
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। डीएम और रमाला मिल के सभापति ऋषिरेंद्र कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद मिल का निरीक्षण किया। अतिरिक्त मिल विस्तारीकरण, को जनरेशन की स्थापना, मिल में अतिरिक्त एथेनाल संयंत्र की स्थापना पर विचार किया। मिल से होने वाले लाभ पर चर्चा की। मिल के विस्तारीकरण हेतु अधिकतम दायित्वों चार सौ करोड़ निर्धारण के बारे में जानकारी दी। अधिकृत शेर कैपिटल दस करोड़ से बढ़ाकर यह सीमा दो सौ करोड़ तक करने की बात रखी गई। डीएम को अवगत कराया कि सरकार द्वारा कृषक एवं मिल हित में डेढ़ सौ करोड़ का ऋण शेयर पूंजी में परिवर्तित किया है। इससे मिल समिति मूलधन व देय ब्याज से मुक्त हो गई है। नई परियोजना का लाभ प्रदता की स्थिति में रहेगी। डीएम ने पर्यावरण प्रदूषण, किसान और सदस्यों को अवगत कराया कि किसानों की प्रत्येक समस्या को दूर किया जाएगा। किसी भी समय कृषक उनके मिल सकते है। मिल के अधिकारी, कर्मचारी, किसान सहित सदस्य मौजूद रहे।
नाग पंचमी आज
बागपत। पंडित नीरज शास्त्री ने 15 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रावण माह में पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन नागों की पूजा करने का विशेष दिन है। जिस व्यक्ति में काल सर्प दोष है, वह भगवान शंकर की दूध, दही, शहद, घी, और चीनी से अभिषेक करने से रोग से छुटकारा मिल जाता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पक्का घाट मंदिर में हवन होगा।