फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वोट कटवाने के लिए 266 लोगों ने किया आवेदन

वोट कटवाने के लिए 266 लोगों ने किया आवेदन

Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
वोट कटवाने के लिए 266 लोगों ने किया आवेदन
बागपत। रविवार को बागपत तहसील क्षेत्र के 288 बूथों पर संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत कर्मचारियों ने 116 नई वोट और 266 वोट कटवाने के लिए लोगों ने आवेदन किया। इसके अलावा आठ आवेदन त्रुटि को दूर करने के प्राप्त हुए। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कैंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से संक्षिप्त वोटर पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। बागपत तहसील क्षेत्र के 288 जगहों पर बूथ लगाकर बीएलओ ने लोगों से आवेदन लिए। बूथों पर 166 युवाओं ने अपनी वोट बनवाने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन किया। इसके अलावा 266 लोग ऐसे थे, जिन्होंने वोट कटवाने के लिए फार्म-7 भरकर आवेदन किया। वहीं आठ लोगों ने अपनी पहचान पत्रों से त्रुटि को दूर करने के लिए फार्म-8 भरकर कर्मचारियों को सौंपा। संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान जिले की तीनों तहसीलों पर चल रहा है। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि संक्षित पुनरीक्षण अभियान में नई वोट और मृतकों की वोट कटवाने के लिए आवेदन किए गए है। उसके बाद बड़ा अभियान चलेगा। जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अधिकांश बूथों पर बीएलओ लोगों को इंतजार देखते रहे। बूथों को उलट-पलट ही करते हुए नजर आए। लोगों का कम पहुंचने का कारण गर्मी भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed